Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

कौन हैं प्रभुनाथ सिंह ? आखिर कैसा रहा राजनितिक सफ़र और क्यों हुई सजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह (Prabhunath Singh) भारत के बिहार राज्य के एक राजनीतिज्ञ हैं और 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। सिंह ने 1985 से 1995 तक मसरख विधानसभा क्षेत्र और 1998 से 2009 तक बिहार के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2013 में, उन्होंने उपचुनाव जीता और 2014 तक सांसद बने रहे।

Prabhunath Singh
Prabhunath Singh

प्रभुनाथ सिंह का जन्म बिहार के सारण जिले के मशरख में हुआ था। उन्होंने 1972 में बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से कक्षा-12 तक की पढ़ाई की और उनका विवाह बिंदा देवी से हुआ है। उनके भाई दीना सिंह, मदन सिंह और केदार सिंह भी एक कुशल राजनेता हैं।

सिंह साल 1985 में पहली बार मशरख से निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने थे। फिर वह 1990 में लालू प्रसाद की पार्टी से विधायक बने और 1998, 1999, 2004 व 2013 में महाराजगंज से लोकसभा का चुनाव जीते। 1995 में विधायक अशोक सिंह की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में अशोक के भाई तारकेश्वर सिंह जीते।

Prabhunath Singh
Prabhunath Singh

प्रभुनाथ सिंह पर एक चुनाव प्रचार में तत्कालीन DM कुंदन कुमार को धमकी देने का भी आरोप लगा था। उन्होंने DM को कफन खरीदने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रभुनाथ सिंह पर 2 मामले दर्ज किए थे। बाद में प्रभुनाथ ने इसे नकारते हुए अपनी सफाई दी थी। प्रभुनाथ सिंह की सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के साथ भी रंजिश रही है। दोनों के समर्थकों के बीच कई बार झड़पें भी हो चुकी हैं। जिसे लेकर अक्सर इलाके में तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

नीतीश और सोनिया गाँधी की करते रहे आलोचना –

अप्रैल 2009 में प्रभुनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को उछालते हुए कहा था कि, “उनका चेहरा, उनकी आवाज और उनकी भाषा मुझे नापसंद है।” वे राजद (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद की प्रशंसा के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी खूब आलोचना करते रहे हैं।

MORE NEWS>>>पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद, दो वोट के लिए दो मर्डर पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा, बोला – 70 साल की उम्र है

Leave a Comment