राजस्थान के प्रतापगढ़ में प्रेग्नेट महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने 10 व्यक्ति नामजद किए हैं। जिनमे से मुख्य अभियुक्त सहित 8 को डिटेन कर लिया गया है और इस मामले में पुलिस की दबिश के दौरान मुख्य आरोपी कान्हा, नेतीया व बेनिया को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो आरोपियों को चोट लगी है, जिसके चलते जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
![Rajasthan News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/1_1693621028-131x300.jpg)
पुलिस का कहना है कि, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस से बचने के लिए भागने के चक्कर में मुख्य आरोपी की टांग टूट गई, यह आरोपी पीड़िता का पति है। DGP उमेश मिश्रा ने बताया कि, महिला ने पति और उसके साथी सूरज, वेणिया, नेतिया, नाथू, महेंद्र के खिलाफ शिकायत में कहा है कि, आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ले गए और निर्वस्त्र कर घुमाया।
![Rajasthan News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/41-263x300.png)
वीडियो सामने आने से मचा बवाल –
घटना के मुताबिक, प्रतापगढ़ में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया था। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।
![Rajasthan News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/3e131393-22ee-497d-8d8b-8870438b8983_1693593937-289x300.jpg)