उप्र की धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में जनवरी के तीसरे सप्ताह में होने जा रहे श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर हैं। जिसके चलते कल दिल्ली में बैठक होने जा रही है, जिसमें अयोध्या विजन 2047 को लेकर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा होगी और इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक में CM योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।
![वर्तंमान मंदिर में विराजमान श्री रामलला](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/ramlala-3-2_1693813169-300x225.jpg)
माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री अयोध्या में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर अपडेट देंगे और साथ में वे दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात कर राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण देंगे। इस दौरान अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भी मंथन होगा। (Ayodhya Ram Mandir) DM नीतिश कुमार ने बताया कि, वे कल दिल्ली जा रहे हैं और यह अयोध्या विजन से जुड़ी बैठक में शामिल होंगे। अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल भी कल दिल्ली पहुंच रहे हैं।”
![CM Yogi Adityanath](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/64d81314-8eb7-4aa5-9d40-b5ef46f1d3a61667786350478_1693820153-300x225.png)