इंदौर में बीती रात हुए 15 साल की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले ने पुलिस ने बड़ा खुलासा किया हैं। दरअसल, लड़की ने अपने ही दोस्त के साथ गैंगरेप की फर्जी कहानी गाढ़ी और जिन दोस्तों से कार हड़पना चाहती थी, उन्हें ही गैंगरेप के झूठे आरोप में फंसा दिया।
पुलिस ने बताया कि, जिन लोगों के इशारे पर लड़की ने पूरा षडयंत्र रचा हैं, उन्होंने ही लड़की से रेप किया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, नाबालिग को भी षडयंत्र के मामले में आरोपी बनाया गया है। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि, नाबालिग सहित अन्य सभी नशा करने के आदी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है।
TI तारेश सोनी के मुताबिक, लड़की ने अपने तीन दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। लड़की बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को निपानिया वाइन शॉप के पास झाड़ियों में मिली थी। कार्यकर्ता की सूचना पर पुलिस पहुंची और लड़की को थाने लेकर गई और उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उसके साथ कार में गैंगरेप हुआ है।
बेकरी गली में रहने वाली 15 साल की पीड़िता ने बताया कि, वह वह शाम 5 बजे माँ से खाना जल्दी बनाने का कहकर अपने दोस्त के साथ गई थी। फैजान, जीतू और राहुल ने उसके साथ कार में रेप किया। फिर कार से उतारकर फरार हो गए। लड़की के पिता के मुताबिक, वह छठवीं क्लास तक पढ़ी है। लॉकडाउन के चलते उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। पीड़िता के परिवार में उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीँ, पीड़ित परिवार का कहना है कि, “हम थाने पहुंचे। लेकिन यहां अफसरों ने बेटी से मिलने नहीं दिया।”
DCP बोले – आपराधिक साजिश का मामला
DCP अभिषेक आनंद का कहना है कि, “गैंगरेप का मामला सही नहीं है। फ़िलहाल आपराधिक साजिश का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर रेप ओर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी लड़की ने अपने साथी के साथ मिलकर तीनों को फंसाने की साजिश रची है।
मालवीय नगर के हेमंत चोपड़ व एक अन्य का नाम सामने आया है। इन्होंने सुनियोजित तरीके से तीनों युवकों को फंसाया और पहले तीनों के साथ कार में गई। कुछ दूर जाकर कार से उतर गई और पूरी कहानी रची। पुलिस ने हेमंत और उसके साथी पर रेप का केस दर्ज किया है और लड़की को भी हिरासत में लिया है।
पहले भी कर चुकी शिकायत –
बताया जा रहा है कि, लड़की पूर्व में भी इसी तरह के एक मामले में MIG थाने में मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत कर चुकी हैं। फिलहाल अफसर इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह रहे हैं।