Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बुधनी में हुए 100 करोड़ के गेहूं भंडारण घोटले पर मांगी EOW से जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को शुक्रवार को पत्र लिखा हैं। जिसमे दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में हुए 100 करोड़ के गेहूं भंडारण घोटाले की लोकायुक्त व राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (EOW) से जांच कराए जाने की मांग राखी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि – “इस घोटाले में दिलचस्प यह है कि, सत्ताधारी दल के करीबी वेयर हाउस मालिकों को लाखों रूपए का फायदा पहुंचाया गया। इसके लिए मैं करोड़ों रूपए के गेहूं को घुन जाने तक गोदामों में रखा रहने दिया गया और फिर वहां से हटवाकर शासकीय गोदामों में पटक दिया गया।”

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

सेंधवा में 2 बसों में आमने सामने की भिड़ंत –

उधर, सेंधवा नेशनल हाईवे पर स्थित RTO बेरियर पर आज सुबह 2 यात्री बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी। जिस हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। जिन्हे एंबुलेंस की मदद से जुलवानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

MP Live Update
MP Live Update

जानकारी के अनुसार, आज सुबह खरगोन से धूलिया (महाराष्ट्र) जा रही मध्य प्रदेश राज्य परिवहन की अनुबंधित बस MP10P0418 और मुंबई से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस MP09F0046 की बालसमुद RTO बेरियर की सेंट्रल लाइन पर आमने सामने की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और RTO पर मौजूद कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर सहित अन्य लोग मदद के लिए आगे आए।

MP Live Update
MP Live Update

जिसके बाद उन्होंने घायल सहित अन्य यात्रियों को बस से बाहर निकाला और हाईवे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जुलवानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। साथ ही अन्य यात्रियों को दूसरी बस की सहायता से सेंधवा और इंदौर की ओर रवाना किया गया है। वहीँ, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

MORE NEWS>>>शनिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, CM लाड़ली बहना आवास को मिली मंजूरी, महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए

Leave a Comment