टॉप-न्यूज़विदेश

सोमालिया के पास एक और जहाज हाईजैक, लीला नोर्फोर्क पर भारत के 15 क्रू मेंबर्स सवार, सभी लोग सुरक्षित

नौसेना ने INS चेन्नई को किया रवाना ट्रैक कर रहे नेवल एयरक्राफ्ट

अरब सागर में सोमालिया के तट के पास एक और जहाज हाईजैक कर लिया गया हैं। इस जहाज पर 15 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं। वैसे तो यह मामला 4 जनवरी का है, लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई। लिबेरिया के फ्लैग वाले इस जहाज का नाम लीला नोर्फोर्क है।

Somalia Coast Ship Hijack
Somalia Coast Ship Hijack

भारतीय नेवी ने कहा है कि, वो मामले पर नजर बनाए हुए है। शिप पर मौजूद क्रू मेंबर्स से कॉन्टैक्ट किया जा रहा है। मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए नेवी ने INS Chennai को जहाज की तरफ रवाना किया है। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, “जहाज ब्राजील के पोर्टो डू-एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था।

वेसल फाइंडर के मुताबिक, जहाज से आखिरी बार 30 दिसंबर को संपर्क किया गया था। जहाज को किसने हाईजैक करने की कोशिश की, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ये जहाज 11 जनवरी को लोकेशन पर पहुंचने वाला था।

Somalia Coast Ship Hijack
Somalia Coast Ship Hijack

INS चेन्नई को लगातार ट्रैक कर रहे नेवल एयरक्राफ्ट –

भारतीय नौसेना ने बताया कि, जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि, “4 जनवरी की शाम को करीब 5-6 लोग हथियारों के साथ जहाज पर उतरे और जहाज को अपने कब्जे में ले लिया।

INS Chennai
INS Chennai

नेवी ने कहा – “हाईजैक की सूचना मिलते ही एक मैरिटाइम पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट को जहाज की तरफ रवाना किया गया। एयरक्राफ्ट ने तड़के सुबह शिप की लोकेशन पर पहुंचकर क्रू से संपर्क किया है। सभी सुरक्षित हैं। नेवल एयरक्राफ्ट लगातार INS Chennai की लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं।”

MORE NEWS>>>प्रभात फेरी में मर्डर के पहले का VIDEO, क्राइम ब्रांच ने तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ा, शुभम ने आरोपियों पर पत्थर भी फेंके थे

Somalia Coast Ship Hijack MEME
Somalia Coast Ship Hijack MEME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।