आगर-मालवा पर कार-ट्रक में टक्कर, हादसे में इंदौर के 2 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

DR Times
2 Min Read

आगर-मालवा जिले से गुजरे नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियान रात करीब 3 बजे सड़क हादसा हो गया। कोहरे के कारण सोयत और सुसनेर के बीच ग्राम खजुरी के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक-कार की भिड़ंत हो गई।

MP LIVE Update 
MP LIVE Update

जिस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार नरेन्द्र राजपूत और अतुल ठेकेदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ, कार सवार विरेंद्र पिता धन्नालाल राजपूत निवासी हरदा गम्भीत रूप से घायल हो गया, जिसे सुसनेर के शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।

दोनों मृतक इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सुसनेर थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि, “हादसा देर रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुआ हैं। हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा बताया जा रहा हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

सुसनेर थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय
सुसनेर थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय

फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर परिषद सुसनेर के शव वाहन से सुसनेर के शासकीय हॉस्पिटल भेज दिया हैं और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जायेगा।

MORE NEWS>>स्वच्छता में 7वीं बार अव्वल बनेगा इंदौर, पिछली बार 16 अवॉर्ड मिले थे, इस बार 18 तैयारी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत

Share This Article
Leave a comment