टॉप-न्यूज़विदेश

अफ्रीका के माली में धंसी Gold Mine, हादसे में 73 लोगों की मौत, सरकार ने व्यक्त की संवेदना

दक्षिण अफ्रीका में बड़े पैमाने पर होता है खनन

अफ्रीकी देश माली में सोने की खदान धंसने से 73 लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमे मरने वाले 73 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस भयवाह घटना पर माली सरकार ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Witwatersrand Mine
Witwatersrand Mine

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, माली की गिनती अफ्रीका के बेहद ही गरीब देशों में होती है। लेकिन यहां सोने का बंपर उत्पादन होता है, माली में लैंडस्लाइड के कारण खदानों का धंसना आम है। यहां खदानों में काम करने वाले मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इतनी बड़ी तादाद में मौतें लंबे समय बाद हुई है।

Witwatersrand Mine
Witwatersrand Mine

माली की खदानों पर विदेशी कंपनियों का कब्जा –

हादसे के बाद माली की सरकार ने खनन करने वालों से अपील की है कि, खनन में शामिल होने वाले मजदूरों को सुरक्षा संबंधि उपकरण जरूर मुहैया कराएं। दरअसल, माली के खनन क्षेत्र में कनाडा की बैरिक गोल्ड, बीटूगोल्ड, ऑस्ट्रेलिया की रेसोल्यूट माइनिंग, ब्रिटेन की हमिंगबर्ड रिसोर्सेज सहित कई विदेशी कंपनियों का कब्जा है। माली में सालों से जारी राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद ये कंपनियां यहां लगातार खनन करती हैं।

Witwatersrand Mine
Witwatersrand Mine

बड़े पैमाने पर होता है खनन –

दरअसल, अफ्रीका के कई देशों में सोने के भंडार हैं। यहां बड़ी मात्रा में गोल्ड माइनिंग होती है और इतना ही नहीं गोल्ड सिटी ऑफ वर्ल्ड भी दक्षिण अफ्रीका में ही है। विटवाटरसैंड नाम की यह खदान दक्षिण अफ्रीका के गौटेंग प्रांत में स्थित है, जहां का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग है। यहां के विशाल गोल्ड भंडार ने दुनिया के कुल सोने के उत्पादन का 40 प्रतिशत से अधिक उत्पादन किया है। कहा जाता है कि, पहाड़ियों पर स्थित जोहान्सबर्ग शहर को बसाया ही गया था सोने के खानों की खुदाई के हिसाब से।

Witwatersrand Mine
Witwatersrand Mine

MORE NEWS>>>रूस में 65 यूक्रेनी कैदियों वाला प्लेन क्रैश, प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत, VIDEO वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।