इंदौर के खजराना में महिला ने की आत्महत्या

DR Times
3 Min Read
Indore News

Indore News: इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसके चलते घर में लगातार विवाद होता था।

Indore News
Indore News

इसी तनाव के कारण महिला ने अपनी जान दे दी। पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है, जहां अंजुम नाम की महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों की प्रताड़ना और पति अजरूदीन के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान परिजनों के बयान दर्ज किए और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अजरूदीन और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Indore News
Indore News

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बनेगा ‘जीरो वेस्ट’ मॉडल

इंदौर का प्रशासन स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगातार नए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। स्वच्छता में लगातार नंबर वन रहने वाले इंदौर शहर में प्रशासन अब नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को जीरो वेस्ट मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसको लेकर आज सुबह नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सफाई निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Indore News
Indore News

आज सुबह 7:00 बजे नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संग्रहालय को पूरी तरह कचरा मुक्त बनाया जाए और इसे एक सस्टेनेबल मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संग्रहालय परिसर के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और अन्य स्थलों का भी दौरा किया। प्रशासन का उद्देश्य है कि संग्रहालय को हरित और स्वच्छ मॉडल के रूप में तैयार किया जाए, जिससे इंदौर की स्वच्छता पहचान और मजबूत हो सके। अब देखने वाली बात होगी कि यह प्राणी संग्रहालय कब तक पूरी तरह जीरो वेस्ट मॉडल पर तैयार हो पाता है

MORE NEWS>>>भाजपा के अभियान में विधायकों की होड़

Share This Article
Leave a comment