रणवीर के बयान पर बी-प्राक का रिएक्शन

DR Times
2 Min Read
Youtuber Ranveer Allahbadia

Youtuber Ranveer Allahbadia: कॉमेडी शो में माता-पिता की निजी जिंदगी को लेकर की गई रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी अब उनके खिलाफ जा रही है। मशहूर सिंगर बी प्राक ने इस विवादित बयान पर नाराजगी जताते हुए रणवीर के पॉडकास्ट ‘बीयर बाइसेप्स’ में शामिल होने का प्लान कैंसिल कर दिया। बी प्राक ने कहा, “मैं ऐसे किसी भी प्लेटफॉर्म का हिस्सा नहीं बन सकता, जहां इस तरह की असंवेदनशील बातें की जाती हैं।” सोशल मीडिया पर भी लोग रणवीर के खिलाफ लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे यह विवाद और तूल पकड़ रहा है।

Youtuber Ranveer Allahbadia
Youtuber Ranveer Allahbadia

यूट्यूबर रणवीर ने मांगी माफ़ी

मशहूर यूट्यूबर रणवीर ने अपने वायरल वीडियो को लेकर माफ़ी मांगी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “मुझे वह नहीं कहना चाहिए था जो मैंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर कहा था। मुझे माफ़ कर दीजिए। रणवीर ने हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई।

Youtuber Ranveer Allahbadia

लोगों ने इस बयान को असंवेदनशील और अनुचित बताया, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगते हुए अपने बयान पर खेद व्यक्त किया। हालांकि, इस मामले को लेकर अब भी मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग रणवीर की माफी को ईमानदार मान रहे हैं, तो कुछ इसे दबाव में उठाया गया कदम बता रहे हैं।

MORE NEWS>>>http://India’s Got Latent के आयोजकों पर FIR दर्ज

Share This Article
Leave a comment