इंदौर में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को लेकर बड़ी खबर

DR Times
2 Min Read
Indore Collector

Indore Collector: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया था कि सभी सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था के तहत लगभग 6 हजार कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। कलेक्टर ने बताया कि, बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या कम होने के कारण कुछ कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन लंबित था, लेकिन अब ज्यादा मशीनों का ऑर्डर दिया गया है। जल्द ही सभी कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन पूरा किया जाएगा।

31 दिसंबर को मुस्तैद रहेगा प्रशासन

इंदौर में 31 दिसंबर को होने वाली जश्न की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही पब और बार में CCTV कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों की मदद से प्रशासन हुड़दंगियों पर नज़र रखेगा और शराब परोसने के समय को नियंत्रित करेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि CCTV कैमरों से काफी फायदा हुआ है, और अब तक किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं आई है। यह प्रणाली भविष्य में और प्रभावी ढंग से लागू की जाएगी।

कलेक्टर कार्यालय में हुई कॉलोनी सेल की बैठक

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कॉलोनी सेल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर गौरव बैनर की अध्यक्षता में कॉलोनाइजरों ने अपनी कॉलोनी के लेआउट और डेवलपमेंट को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे और कॉलोनाइजरों से शहर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कॉलोनियों का विकास किया जा रहा है ताकि आमजन को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment