इटावा में देवर ने की भाभी की हत्या, जबरन संबंध बना रहा था विरोध करने पर कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

DR Times
3 Min Read

उप्र के इटावा जिले में एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। देवर ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब भाभी अपने दोनों बच्चों को घर में पढ़ा रही थी। चीख-पुकार सुनकर परिजन घर पहुंचे और महिला को लेकर अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक महिला के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

पुलिस के मुताबिक, इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र में अतर सिंह का परिवार रहता है। अतर सिंह के चार बेटे हैं जिसमें दूसरे नंबर के बेटे प्रदीप कुमार की शादी मोहिनी (30) के साथ हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।

MORE NEWS>>>बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थी एक्ट्रेस, 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

प्रदीप के छोटे भाई रवि कुमार की पत्नी उसकी हरकतों से परेशान होकर उसको छोड़कर चली गई थी। तभी से रवि अपनी भाभी मोहिनी पर गंदी नजर रखता था और 3 महीने पहले भी उसने भाभी के साथ छेड़खानी की थी। जिसको लेकर मोहिनी ने अपने पति प्रदीप और सास-ससुर से शिकायत की थी। लेकिन शिकायत के बाद भी रवि सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।

मोहिनी का पति प्रदीप रोज की भांति हार्डवेयर की दुकान पर काम करने गया था। तभी रवि ने शाम को लगभग 5:00 बजे मोहिनी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश। जिसपर मोहिनी ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान रवि ने कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया और इस हमले में मोहिनी के गले, हाथ और सिर में गंभीर चोटे आईं और वह लहूलुहान होकर गिर गई।

MORE NEWS>>>इथियोपिया में जलवायु परिवर्तन से आया सूखा, छह महीने में 372 लोग भूख से मारे गए, WFP से सहायता बंद

चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और मोहिनी को अस्पताल लेकर गए, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के पति प्रदीप ने बताया कि, “मेरा छोटा भाई रवि मेरी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था। विरोध करने पर उसने मेरी पत्नी की हत्या कर दी।”

SSP संजय कुमार ने बताया कि – मृतका के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी देवर रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। फिलहाल, मामला पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है।

Contents
उप्र के इटावा जिले में एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। देवर ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब भाभी अपने दोनों बच्चों को घर में पढ़ा रही थी। चीख-पुकार सुनकर परिजन घर पहुंचे और महिला को लेकर अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक महिला के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.पुलिस के मुताबिक, इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र में अतर सिंह का परिवार रहता है। अतर सिंह के चार बेटे हैं जिसमें दूसरे नंबर के बेटे प्रदीप कुमार की शादी मोहिनी (30) के साथ हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।MORE NEWS>>>बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थी एक्ट्रेस, 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदाप्रदीप के छोटे भाई रवि कुमार की पत्नी उसकी हरकतों से परेशान होकर उसको छोड़कर चली गई थी। तभी से रवि अपनी भाभी मोहिनी पर गंदी नजर रखता था और 3 महीने पहले भी उसने भाभी के साथ छेड़खानी की थी। जिसको लेकर मोहिनी ने अपने पति प्रदीप और सास-ससुर से शिकायत की थी। लेकिन शिकायत के बाद भी रवि सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।मोहिनी का पति प्रदीप रोज की भांति हार्डवेयर की दुकान पर काम करने गया था। तभी रवि ने शाम को लगभग 5:00 बजे मोहिनी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश। जिसपर मोहिनी ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान रवि ने कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया और इस हमले में मोहिनी के गले, हाथ और सिर में गंभीर चोटे आईं और वह लहूलुहान होकर गिर गई।MORE NEWS>>>इथियोपिया में जलवायु परिवर्तन से आया सूखा, छह महीने में 372 लोग भूख से मारे गए, WFP से सहायता बंदचीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और मोहिनी को अस्पताल लेकर गए, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के पति प्रदीप ने बताया कि, “मेरा छोटा भाई रवि मेरी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था। विरोध करने पर उसने मेरी पत्नी की हत्या कर दी।” SSP संजय कुमार ने बताया कि – मृतका के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी देवर रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। फिलहाल, मामला पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है।MORE NEWS>>>हिमाचल में 3 दिन तक भारी बर्फबारी का अलर्ट, 6 नेशनल हाईवे समेत 566 सड़कें बंद, कई इलाकों में बिजली गुल

MORE NEWS>>>हिमाचल में 3 दिन तक भारी बर्फबारी का अलर्ट, 6 नेशनल हाईवे समेत 566 सड़कें बंद, कई इलाकों में बिजली गुल

Share This Article
Leave a comment