टॉप-न्यूज़राजनीति
हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट जाने को कहा, आज मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे चंपई सोरेन
दरबार हॉल में दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है और कहा कि – “आपको पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए था। हम एक व्यक्ति को अनुमति देंगे तो सभी को देनी होगी।”

गौरतलब हैं कि, जांच एजेंसी ने सोरेन को 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था। इधर, चंपई सोरेन दोपहर 12:15 बजे झारखंड के 12वें CM के तौर पर शपथ लेंगे। झारखंड में 23 साल में 11 बार CM बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने और रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।

चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही 2 डिप्टी सीएम हो सकते हैं। इसके लिए सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा। मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के करीब 26 घंटे के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया और सरकार बनाने का न्योता दिया। साथ ही चंपई को CM मनोनीत कर दिया।
