इंदौर में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News: बांग्लादेश में हो रही हिंसक घटना और चिन्मय प्रभु की गिरफ़्तारी के विरोध में आज इंदौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया,कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युसूफ का पुतला गाडी से बांधकर घसीटा,यही नहीं कांग्रेस ने इस मामले में भारत सरकार से भी सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Indore News

बांग्लादेश में पिछले कुछ माह से चल रही अराजकता और हिन्दुओं पर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है,पिछले दिनों बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु जी को गिरफ्तार किया गया है इसके विरोध में आज इंदौर में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और नारेबाजी की,इस दौरान कांग्रेसियों ने अनोखे तरह से विरोध भी दर्ज कराया,कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के पीएम मो.यूसुफ का पुतला गाडी से बांधकर घसीटा यही नहीं कांग्रेसियों ने भारत सरकार से इस मामले में कार्यवाही की मांग भी की है।

Indore News

दरअसल करीब 1 वर्ष से बांग्लादेश के हालात काफी खराब हो रहे हैं वहां पर सत्ता परिवर्तन के बाद भी हिंसा करने वाले लोगों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही है बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद यूनुस को प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया है इसके बाद से यहाँ हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर भी कई बार वायरल हो चुके हैं।

Indore News

लेकिन इस बार संत श्री चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद माहौल और भी अधिक गर्मा गया है जिसका आक्रोश जाहिर करते हुए इंदौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोहम्मद यूनुस का पुतला गाड़ी में बांधकर घसीटा और कई किलोमीटर तक घुमाया गया ,प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेसियों ने भारत सरकार से मांग की है कि इस मामले में उचित कदम उठाकर कार्रवाई करें,ताकि बांग्लादेश में हिंसक घटना रुके और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार ख़त्पम हो।

MORE NEWS>>>इंदौर में व्यापारी के सूने मकान में चोरी

Share This Article
Leave a comment