दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। आग रात करीब साढ़े नौ बजे लगी थी। दिल्ली दमकल सेवा को 9 बजकर 31 मिनट पर सूचना मिली। इसके बाद 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
Delhi Mangolpuri Fire में बचाव कैसे हुआ
आग फैक्ट्री के बेसमेंट से शुरू हुई थी। इसके बाद आग और धुआं ऊपर की मंजिलों की ओर फैल गया। फैक्ट्री के अंदर छह लोग बेहोश मिले। दमकलकर्मियों ने सभी को बाहर निकाला और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। वहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से मिला, जबकि पांच लोग चौथी मंजिल से बचाए गए। आग को बेसमेंट तक ही सीमित रखा गया। इसलिए वह ऊपरी मंजिलों तक नहीं फैल सकी। अब आग पूरी तरह बुझ चुकी है और कूलिंग का काम चल रहा है।
मालिक तलब, जांच जारी
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक को तलब किया गया है। पुलिस ठेकेदार और मजदूरों से पूछताछ कर रही है। वह यह पता लगा रही है कि हादसे के समय फैक्ट्री में कितने मजदूर मौजूद थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। दमकल अधिकारी एडीओ पारस कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में जूते बनाए और रखे जाते थे। बेसमेंट में आग लगने के बाद भारी धुआं भर गया था। इसी धुएं की वजह से लोग बेहोश हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की भी जांच होगी। इससे पहले भी दिल्ली में फैक्ट्री आग के कई हादसे हुए हैं। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठते रहे हैं। Supreme Court Firecrackers: पूर्ण बैन नहीं, सख्ती होगी NDTV
