बंगाल में ED की टीम पर जानलेवा हमला, 200 लोगों की भीड़ ने फोड़े अफसरों के सिर, CRPF को खदेड़ा

DR Times
2 Min Read

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखली गांव में ED की एक टीम पर शुक्रवार सुबह हमला किया गया। हमलावरों ने टीम के वाहनों की भी तोड़फोड़ की और पथराव कर दिए जिससे कई अफसरों के सिर पर गंभीर चोटे आयी हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे CRPF के जवानों ने भीड़ को खदेड़ दिया।

ED Team Attacked 
ED Team Attacked

ED के अधिकारी के मुताबिक, राशन घोटाला मामले में TMC नेता शेख शाहजहां और बोनगांव के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंकर आध्या के बोनगांव स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान 200 लोगों की भीड़ ने अचानक टीम को घेरकर हमला किया और हमारे वाहनों में तोड़फोड़ भी की। रेड मारने आई टीम में ED के असिस्टेंड डायरेक्टर भी शामिल थे। भीड़ ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। हालांकि, इस हमले के बाद TMC नेता एस.के शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहले वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक हो चुके हैं गिरफ्तार –

ED ने कथित राशन घोटाले मामले में 26 अक्टूबर 2023 को ममता सरकार के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के ठिकानों पर रेड की थी। इसके बाद 27 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।

वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक
वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक

ज्योतिप्रिय की गिरफ्तारी के पहले ED ने इसी मामले में चावल मिल मालिक बकीबुर रहमान को गिरफ्तार किया था। 2004 में एक चावल मिल मालिक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले रहमान ने अगले दो वर्षों में तीन और कंपनियां खड़ी कर लीं थीं। ED अधिकारियों के मुताबिक, रहमान ने कथित तौर पर कई सारी शेल कंपनियां बनाईं और उससे पैसे निकाले।

MORE NEWS>>>आतंकी जावेद मट्टू दिल्ली से गिरफ्तार, हिजबुल मुजाहिदीन में A कैटेगरी का आतंकी, कश्मीर में 11आतंकी मामलों में है वांटेड

Share This Article
Leave a comment