टॉप-न्यूज़विदेश

इथियोपिया में जलवायु परिवर्तन से आया सूखा, छह महीने में 372 लोग भूख से मारे गए, WFP से सहायता बंद

इथियोपिया में इस समय गृहयुद्ध के हालात

पूर्वी अफ़्रीका के इथियोपिया के उत्तर में स्थित दो इलाकों में भूख की वजह से 372 लोग मारे जा चुके हैं। इनमे 351 लोग टिग्रे (Tigray) और 21 लोग अमहारा (Amhara) इलाके में मारे गए हैं। भुखमरी की यह स्थिति सूखे की वजह से है।

Ethiopia Hunger Crisis 
Ethiopia Hunger Crisis

इथियोपियन इंस्टीट्यूशन ऑफ ओम्बुड्समैन के प्रमुख एन्डेल हेल ने कहा कि – “उनके पास लोगों की शिकायतें आई हैं। ये शिकायतें सरकारी विभागों को लेकर हैं। जांच करने पर पता चला कि, ट्रिगे में 351 और अमहारा में 21 लोग भुखमरी से मारे गए हैं और ये तो सिर्फ 10 दिन की जांच से पता चला है। हो सकता है कि, वहां और भी लोग मारे गए हों। जिनके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Ethiopia Hunger Crisis 
Ethiopia Hunger Crisis

जब इस बारे में अमहारा और टिग्रे इलाके के सरकारी प्रवक्ताओं लेगेसी तुलू और मेंगाशा फेतॉव से बातचीत करने की कोशिश की गई, तो वो वह उपलब्ध नहीं थे। इथियोपिया में इस समय गृहयुद्ध के हालात हैं। खासतौर से टिग्रे इलाके में, यह हॉर्न ऑफ अफ्रीका के पास है और यहां दशकों से सूखे की दिक्कत है।

Ethiopia Hunger Crisis 
Ethiopia Hunger Crisis

संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम का कहना है कि, इस समय वहां पर 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को मदद की जरूरत है। अगर अमहारा की बात करें तो वहां रुक-रुक कर संघर्ष होते रहते हैं। यहां भी भयानक सूखा चल रहा है और यहां अमहारा की सेना और स्थानीय आतंकियों के बीच लड़ाई हैं। टिग्रे में 2022 से गृहयुद्ध चल रहा है

Ethiopia Hunger Crisis 
Ethiopia Hunger Crisis

पिछले साल मई में World Food Programme (विश्व खाद्य कार्यक्रम) ने टिग्रे में हिंसा के चलते लोगों को खाना देने का काम बंद कर दिया था। क्योंकि, हिंसा की वजह से डोनेशन का ज्यादा हिस्सा चोरी हो जा रहा था और इसके बाद जून में पूरे इथियोपिया से सहायता बंद कर दी गई। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने भी हर तरह की मदद देने से इंकार कर दिया और अगस्त में सीमित मात्रा में खाद्य पदार्थ और अन्य मदद देना शुरू किया गया। अमेरिका ने दिसंबर में मदद देना शुरू किया।

Ethiopia Hunger Crisis 
Ethiopia Hunger Crisis

MORE NEWS>>>हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट जाने को कहा, आज मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे चंपई सोरेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।