माँ नर्मदा चौराहे का लोकार्पण कल

DR Times
2 Min Read
Maa Narmada Chauraha

Maa Narmada Chauraha: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 11 जनवरी को नवनिर्मित मां नर्मदा चौराहे का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मां नर्मदा की 8 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

नमामि देवि नर्मदे
नमामि देवि नर्मदे

यह प्रतिमा ग्वालियर के कलाकार अनुज राय ने तैयार की है। चौराहे पर महेश्वर का किला, भेड़ाघाट की प्रतिकृति और शंख फाउंटेन जैसी आकर्षक संरचनाएं प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी। यह चौराहा पूरी तरह मूवेबल तकनीक पर आधारित है, जिसे भविष्य में स्थानांतरित भी किया जा सकता है। 11 और 12 जनवरी को नार्मदीय ब्राह्मण समाज का सम्मेलन इंदौर के लालबाग परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रदेश में पहली बार हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से 10,000 से अधिक समाजजन शामिल होंगे।

Maa Narmada Chauraha
Maa Narmada Chauraha

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मां नर्मदा के संरक्षण का संकल्प लेना है। 12 जनवरी सुबह 10 बजे मां नर्मदा संदेश यात्रा निकलेगी, जो लालबाग परिसर तक पहुंचेगी। इसके बाद महासम्मेलन होगा। आयोजन में समाज की संस्कृति और प्रगति को दर्शाने के साथ ही बॉलीवुड कलाकार खुशबू अत्रे, आभास-श्रेयस जोशी, और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी।

Maa Narmada
Maa Narmada

इंदौर में गोदरेज ग्रुप की बड़ी संपत्ति खरीद

गोदरेज ग्रुप ने इंदौर के मांगलिया रोड पर 25 एकड़ भूमि ₹206 करोड़ में खरीदी है। यह रजिस्ट्री 9 जनवरी को की गई, जिसमें पूरा भुगतान एक ही चेक से हुआ। यह गोदरेज का इंदौर में दूसरा बड़ा संपत्ति सौदा है। 9 जनवरी को इंदौर-3 क्षेत्र में वरिष्ठ उप पंजीयक प्रशांत पराशर द्वारा 25 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री की गई। इस सौदे में पूरी राशि एक ही चेक से दी गई।

Maa Narmada Chauraha
Maa Narmada Chauraha

MORE NEWS>>>छत्तीसगढ़ में हादसा

TAGGED: , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
Share This Article
Leave a comment