विशाखापट्टनम में कमीशंड हुआ INS संध्याक, हिंद महासागर की निगरानी बढ़ी, 11 हजार किमी रेंज, बोफोर्स गन भी लगी

DR Times
2 Min Read

समुद्र में निगरानी बढ़ाने के लिए भारतीय नौ सेना के सर्वे वेसल INS संध्याक का आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आज कमीशन हुआ। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार नौसेना डॉकयार्ड में मौजूद थे।

INS Sandhayak 
INS Sandhayak

संध्याक की रेंज 11 हजार किमी है। यह बंदरगाहों से लेकर समुद्री तटों तक की निगरानी करेगा। जहाज में बोफोर्स गन भी लगी है और जरूरत पड़ने पर इसमें चेतक हेलिकॉप्टर की भी तैनाती की जा सकती है।

INS Sandhayak 
INS Sandhayak

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस जहाज को बनाने की प्रक्रिया 12 मार्च 2019 को शुरू हुई थी। इसे 5 दिसंबर 2021 को लॉन्च कर दिया गया था। पोर्ट्स और समुद्र में कई तरह के परीक्षणों के बाद INS संध्याक को 4 दिसंबर 2023 को नेवी डे के मौके पर नौसेना को सौंप दिया गया था। जिसके बाद यह 3 फरवरी को कमीशन हुआ।

INS Sandhayak 
INS Sandhayak

राजनाथ सिंह ने कहा – भारतीय नौसेना इतनी मजबूत हो गई है कि हम हिंद महासागर और हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यदि हम वैश्विक व्यापार की बात करे, तो हिंद महासागर को वैसे भी हॉटस्पॉट के रूप में गिना जाता है। यहां समुद्री लुटेरों का खतरा बना रहता है। हमने हाल ही में 80 लोगों को रेस्क्यू किया है। हमें लुटेरे बर्दाश्त नहीं है। यह न्यू इंडिया का संकल्प है।

INS Sandhayak 
INS Sandhayak

MORE NEWS>>>हिमाचल समेत 3 राज्यों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, 42 सेंटीमीटर तक दर्ज की गयी बर्फ, दिल्ली में 50 मीटर विजिबिलिटी

Share This Article
Leave a comment