शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार को ट्रक ने टक्कर मारी, चार की मौत

DR Times
2 Min Read

मप्र के शिवपुरी में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बदरवास कस्बे के बायपास पर सोमवार रात करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग सड़क पर फिका गए।

MP LIVE Update
MP LIVE Update

अशोकनगर जिले के रहने वाले प्रदीप परिहार, केशपाल परिहार और गुना जिले के रहने वाले शिवजी यादव, गोलू परिहार, जसवंत गौर, कल्याण केवट और एक अन्य कार गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। तभी उनकी कार बायपास पर डिवाइडर से टकरा गई। जिस हादसे में शिवजी और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

MP LIVE Update
MP LIVE Update

मंगलवार सुबह गोलू का शव झाड़ियों में मिला। वहीँ, चार घायलों को गुना अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर शिवपुरी रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जाँच शुरू की हैं और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रहीं हैं।

MORE NEWS>>>अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान शुरू, राम मंदिर को सरयू के जल से धोया, PM मोदी नहीं होंगे प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान

Share This Article
Leave a comment