नई संसद में राष्ट्रपति मुर्मू का पहला संबोधन, महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए दी बधाई, 10 सालो के कार्यो का निरीक्षण करेंगे

dainik rajeev

संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि – बीता साल भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने सांसदों को महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए बधाई भी दी और एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे अधिक मेडल, चंद्रयान-तीन की सफलता, राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने का जिक्र भी किया।

राष्ट्रपति ने जैसे ही राम मंदिर का जिक्र किया मौजूद सांसदों ने मेज थपथपाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि – “राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, जो इस साल पूरी हुई है।” राष्ट्रपति के मुताबिक, गुलामी के दौर में बने कानून अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। साथ ही तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान किए।

Parliament Budget Session 2024
Parliament Budget Session 2024

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, ”मैं आशा करता हूं कि इस साल में जिसको जो रास्ता सूझा, उस प्रकार से संसद में सबने अपना-अपना कार्य किया। मैं इतना जरूर कहूंगा किम, कुछ लोगों का स्वभाव ‘आदतन हुड़दंगी’ हो गया है, जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं। ऐसे सभी माननीय सांसद आज आखिरी सत्र में जरूर आत्मनिरीक्षण करेंगे कि 10 साल में उन्होंने क्या किया।”

Parliament Budget Session 2024
Parliament Budget Session 2024

इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था, उसके आखिर में एक सांसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था। वो फैसला था नारीशक्ति वंदन अधिनियम। उसके बाद 26 जनवरी को हमने देखा किस प्रकार से देश में कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति की सामर्थ्य को, शौर्य को, संकल्प की शक्ति को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण का अंतरिम बजट एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।

MORE NEWS>>>छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 6 माओवादी भी मारे गए, सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ में 14 जवान भी घायल

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *