महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। इस हमले में दो गोली महेश और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए। इस हमले में दो गोली महेश और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं। जिसके बाद थाने में हंगामा मच गया।

Contents
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। इस हमले में दो गोली महेश और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं।पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए। इस हमले में दो गोली महेश और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं। जिसके बाद थाने में हंगामा मच गया।दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात में ही BJP विधायक को हिरासत में ले लिया गया। शनिवार (3 जनवरी) की सुबह विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ, घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि, “आरोपी ने मुख्यमंत्री का नाम लिया है, इस लिहाज से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।”प्रॉपर्टी को लेकर है विवाद –दरअसल, कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद प्रॉपर्टी के मालिकाना हक को लेकर BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इलाके के लोग शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के संपर्क में है।31 जनवरी को भी जमीन विवाद में विधायक गणपत और महेश गायकवाड़ के लोगों के बीच नोकझोंक हुई और इसी विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ अपने बेटे वैभव और समर्थकों के साथ उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस ठाणे शिकायत करने पहुंचा थे। उधर, महेश भी अपने लोगों के साथ ठाणे पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच इंस्पेक्टर केबिन में भी विवाद हुआ और BJP विधायक ने महेश पर गोली चला दी।वहीं, घटना पर उल्हासनगर DCP सुधाकर पाठारे का कहना है कि, “गणपत गायकवाड़ को हिरासत में लिया गया है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।”MORE NEWS>>>अमेरिका का सीरिया में 85 ईरानी ठिकानों पर हमला, 30 मिनट में 7 जगहों पर दागीं मिसाइलें, 18 ईरानियों की मौत
दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात में ही BJP विधायक को हिरासत में ले लिया गया। शनिवार (3 जनवरी) की सुबह विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ, घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि, “आरोपी ने मुख्यमंत्री का नाम लिया है, इस लिहाज से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।”

प्रॉपर्टी को लेकर है विवाद –
दरअसल, कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद प्रॉपर्टी के मालिकाना हक को लेकर BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इलाके के लोग शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के संपर्क में है।
31 जनवरी को भी जमीन विवाद में विधायक गणपत और महेश गायकवाड़ के लोगों के बीच नोकझोंक हुई और इसी विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ अपने बेटे वैभव और समर्थकों के साथ उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस ठाणे शिकायत करने पहुंचा थे। उधर, महेश भी अपने लोगों के साथ ठाणे पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच इंस्पेक्टर केबिन में भी विवाद हुआ और BJP विधायक ने महेश पर गोली चला दी।


