रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, आंखों पर पट्‌टी, सिर पर सूर्य और दाहिने हाथ से भक्तों को दे रहे आशीर्वाद

dainik rajeev

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से 3 दिन रामलला की पहली तस्वीर सामने आई हैं। नीले और काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान का विहंगम स्वरूप दिखाई दे रहा है। हालांकि, उनकी अभी आंखों पर पट्‌टी बंधी हुई है। रामलला की आंखों से पट्‌टी 22 जनवरी को खोली जाएगी।

Ram Lalla Murti
Ram Lalla Murti

5 साल के रामलला के चारों तरफ आभामंडल बनाया गया है। इसमें सनातन धर्म के चिह्न बनाए गए हैं। जैसे- शंख, ॐ, वहीँ रामलला के सिर पर भगवान सूर्य की प्रतिमा उकेरी गई है और दाहिने हाथ से रामलला आशीर्वाद दे रहे हैं। बाएं हाथ से भगवान धनुष-बाण पकड़ेंगे। रामलला को सोने का मुकुट पहनाया गया है।

Ram Lalla Murti
Ram Lalla Murti

मूर्ति के दाएं से बाएं भगवान विष्णु के 10 अवतारों के चित्र हैं। इनमें मत्स्य, वराह, कूर्म, वामन, नरसिंह, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार हैं। इसके अलावा ऊपर धार्मिक चिह्न बनाए हैं। जैसे – स्वास्तिक, ॐ, चक्र, गदा। सिर्फ मूर्ति की नख से सिर तक उसकी ऊंचाई 51 इंच है। बाकी, चारों तरफ जो आभा मंडल बना हुआ है, उसकी ऊंचाई अलग है। मूर्ति का वजन करीब 200 किलो बताया जा रहा है।

Ram Lalla Murti
Ram Lalla Murti

अयोध्या में अभी प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कर्मकांड चल रहे हैं। इसलिए मूर्ति चादर से आधी ढंकी हुई है। इसकी एक तस्वीर गुरुवार 18 जनवरी की शाम को भी सामने आई थी। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाएंगे और इसके बाद उन्हें शीशा दिखाएंगे।

Ram Lalla Murti
Ram Lalla Murti

MORE NEWS>>>रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का 4 दिन, गर्भगृह में बने आसन पर रखाई रामलला की मूर्ति, श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई राम मंदिर आज से बंद

Ayodhya Ram Mandir LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE

MORE NEWS>>>5 लाख लड्‌डुओं की प्रसादी अयोध्या रवाना, CM ने भोपाल के मानस भवन से दिखाई भगवा झंडी, कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे अयोध्या

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *