राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में स्तिथ बस स्टैंड की तरफ घूमने गए एक युवक की सरेआम कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया और हाथों में उठाकर करीब 150 फीट दूर ले जाकर पटक दिया। इस वारदात के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई।
![Murder in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-18-300x226.png)
जानकारी के अनुसार, पादरली गांव निवासी किशोर सिंह (23) पुत्र मोहब्बत सिंह भोमिया राजपूत शाम करीब 6.30 बजे घूमने के लिए बस स्टैंड की तरफ गया था। इस दौरान आरोपी सांकला राम (50) पुत्र खीमाराम भील अपने घर के नजदीक माताजी मंदिर के पास बने चबूतरे पर बैठा था। तभी किशोर सिंह को आते देख सांकला राम खड़ा होकर बाइक पर बैठ गया और इसके बाद किशोर के पीछे की तरफ जाकर बाइक रोकी और बाइक से बांधकर रखी कुल्हाड़ी से किशोर सिंह के गले पर पीछे से जोरदार वार कर दिया।
![Murder in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-68-300x226.png)