यूँ तो मानसून सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है। लेकिन जाते-जाते मानसूनी बारिश ने आधे से ज्यादा राज्यों को जलमग्न कर दिया हैं। मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में होने वाली एक महीने की बारिश पिछले 15 दिनों में हो चुकी हैं। इस महीने प्रदेश में आमतौर पर 6 इंच बारिश होती है। लेकिन इस बार 15 सितंबर तक ही 6 इंच बारिश हो चुकी है।
बारिश ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है। उससे देश में बारिश की कमी में एक परसेंट की गिरावट आई है। अगस्त में देशभर में सामान्य से 10.13% कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीँ, सितंबर में यह गिरकर 9.13% हो गई। अगस्त में तो पिछले 122 साल का सूखे का रिकॉर्ड टूटा था। लेकिन इस बार अगस्त महीने में पूरे देश में बारिश में 36% की गिरावट हुई हैं। यह 1901 के बाद अगस्त में होने वाली सबसे कम बारिश थी।
![Weather Update](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/1-23-205x300.png)
1 thought on “मध्य-प्रदेश में बरसात का क़हर, एक महीने का पानी 15 दिन में बरसा, आज तीन राज्यों में रेड अलर्ट घोषित”