17 जनवरी को इंदौर आएँगे CM मोहन यादव, बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक होगा भव्य रोड शो

DR Times
2 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 जनवरी को इंदौर आने वाले हैं। उनके स्वागत में रोड शो होगा, जिसके लिए भाजपा इंदौर संगठन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह रोड शो पिछले माह प्रस्तावित था, लेकिन किसी वजह से अंतिम समय में इसे निरस्त कर दिया गया था। अब रोड शो की नई तारीख तय हो गई है।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

रोड शो बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक होगा। जिसके रूट पर सैकड़ों मंचों से बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इस दौरान घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी सीएम पर पुष्प वर्षा की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि – “यह रोड शो भव्य होगा, तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही समय भी तय कर लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रूपरेखा तय करेंगे। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी के साथ ही ढोल-ढमाकों के साथ सीएम का स्वागत किया जाएगा।”

MP LIVE Update
MP LIVE Update

गुना में डिवाइडर का खंभा तोड़ते हुए बस पलटी –

गुना में सोमवार सुबह 7.30 बजे वैष्णवी ट्रैवल्स की बस पलट गई। हादसा शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने हुआ। हादसे के बाद बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

MP LIVE Update
MP LIVE Update

जानकारी के अनुसार, बस नानाखेड़ी से हनुमान चौराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज स्पीड में होने के कारण डिवाइडर में लगे खंभे को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे के वक़्त बस में सिर्फ ड्राइवर और क्लीनर ही थे। लेकिन घटना के बाद दोनों बस छोड़कर भाग निकले। हालांकि, शुरुआत में यह जानकारी सामने आई थी कि दोनों को चोट पहुंची है, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

MORE NEWS>>>इंदौर के भंवरकुआ में चाय सुट्टा बार के सामने चाकूबाजी, दो घंटे बाद लौटकर मारे चाकू, VIDEO वायरल

Share This Article
Leave a comment