इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने शहर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच अवैध पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस और धारदार चाकू बरामद किया गया है।

Indore News

कुछ दिन पहले आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अवैध फायर आर्म्स के साथ एक वीडियो भी वायरल किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लक्ष्मीबाई रोड के पास हथियारों के साथ घुम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अप्पू उर्फ अभय ठाकुर, नितेश चौधरी और लक्की ठाकुर को पकड़ लिया।

Indore News
राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी क्राइम

MY अस्पताल में कैदी ने की आत्महत्या

इंदौर के MY अस्पताल में एक विचारधीन कैदी महेंद्र प्रजापत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महेंद्र को कुछ दिन पहले जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। वह रेप मामले में आरोपी था और हार्निया से पीड़ित था। कैदी के आत्महत्या करने की घटना के बाद डॉक्टर और गार्ड के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एएसआई नूर सिंह ने मामले की जांच की पुष्टि की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कैदी महेंद्र प्रजापत
कैदी महेंद्र प्रजापत

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

TAGGED: , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
Share This Article
Leave a comment