सिरपुर तालाब के पास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध गुमटी और मकानों को तोड़ा

DR Times
2 Min Read
Indore News
Indore News

इंदौर नगर निगम की टीम ने एक बार फिर से सिरपुर तालाब के पास बने अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय रहवासी और दुकानदारों ने विरोध भी दर्ज कराया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल की समझाइश के बाद कार्रवाई पूरी हुई।

Indore News

इंदौर नगर निगम का रिमूवल अमला बुधवार सुबह चंदन नगर क्षेत्र के सिरपुर तालाब की रामसर साइट पर बनी अवैध कॉलोनी के कई मकानों को तोड़ने पहुंचा,निगम की टीम को देखकर यहाँ अफरा-तफरी मच गई। अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद निगम के अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाल देते हुए समझाइश दी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हो सकी, निगम के भवन अधिकारी अश्विन जनवदे ने बताया कि सिरपुर तालाब के पास में कृषि भूमि और ग्रीन बेल्ट की जमीन है।

अश्विन जनवदे, भवन अधिकारी

इस पर छोटे-छोटे प्लाट काटकर अवैध कॉलोनी काट दी गई है, जिनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम के द्वारा नोटिस भी जारी किये गए थे जब लोगों ने स्वेच्छा से अवैध निर्माण को नहीं हटाया तो आज इलाके के करीब 10 अवैध मकान और गुमटियों को जेसीबी की मदद से तोडा गया है। हालांकि यहां पर ऐसे करीब तीन मकान थे जिन पर कोर्ट का स्टे था इन मकानों को तोडा नहीं गया है

Share This Article
Leave a comment