रूस में 65 यूक्रेनी कैदियों वाला प्लेन क्रैश, प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत, VIDEO वायरल

dainik rajeev

रूस में यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक मिलिट्री प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा रूस के पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे (रूसी समय के मुताबिक) हुआ है। इस विमान में 65 कैदी मौजूद थे। यह रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है।

Plane Crash in Russia 
Plane Crash in Russia

RT इंडिया के तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन Il-76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

पकड़े गए 65 कैदी यूक्रेनी सैनिक –

RIA-नोवोस्ती न्यूज एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि, “विमान में यूक्रेन के 65 सैनिक थे, जिन्हें पहले बंदी बनाया गया था और इन्हें करार के तहत रूसी सैनिकों की रिहाई के बदले छोड़ा जा रहा था। ये एक्सचेंज यूक्रेन बॉर्डर पर होना था। वहीँ, विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी सवार थे।”

Plane Crash in Russia 
Plane Crash in Russia

जनवरी 2024 में 48वां प्रिजनर एक्सचेंज हुआ –

आपको बता दें कि, जनवरी की शुरुआत में दोनों देशों के बीच 23 महीने से जारी जंग में सबसे बड़ा प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला-बदली हुई थी। यह प्रिजनर एक्सचेंज UAE के अफसरों की मध्यस्थता और निगरानी में हुआ था। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के 230 नागरिकों को तो वहीं, यूक्रेन ने रूस के 248 कैदियों को रिहा किया था। जंग के दौरान दोनों देशों के बीच यह 48वां प्रिजनर एक्सचेंज था।

Plane Crash in Russia 
Ukraine Soilder before Plane Crash in Russia

MORE NEWS>>>फिश कट गाउन में इतराईं मलाइका, कैमरे के सामने दिए बोल्ड पोज, तस्वीरें देख होश खो बैठे फैंस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *