गुना में शिवलिंग उखाड़ा, मंदिर में भी की तोड़फोड़, केस दर्ज, हालात बिगड़ते देख पुलिस बल तैनात

DR Times
2 Min Read

मप्र के गुना जिले के बमोरी में अज्ञात लोगों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी और मंदिर में स्थापित शिवलिंग भी उखाड़ दिया।

Guna Shiv Mandir Protest 
Guna Shiv Mandir Protest

गुरुवार सुबह मंदिर की हालत देख लोग सड़क पर उतर आए और गुस्साए लोगों ने बमोरी के मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है। जिसके बाद हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Guna Shiv Mandir Protest 
Guna Shiv Mandir Protest

मंदिर बमोरी के आउटर इलाके में है। बताया जा रहा है कि, देर रात इस मंदिर में नुकसान पहुंचाया गया है। लोग आरोपियों का पता लगाकर उनके घर गिराने की मांग कर रहे हैं।

Guna Shiv Mandir Protest 
Guna Shiv Mandir

बमोरी थाना प्रभारी अरविंद गौड़ ने बताया कि, लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि 5-6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में 5-6 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है। फ़िलहाल सभी की तलाशी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।

Guna Shiv Mandir Protest 
Guna

इंदौर के मेघदूत गार्डन के सामने एक्सीडेंट –

इंदौर के मेघदूत गार्डन के सामने बुधवार रात लगभग 12 बजे के आसपास एक्सीडेंट होने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि, दोनों बाइक सवार बापट चौराहे की तरफ से विजय नगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार अजंता बस ने टक्कर मारी तो बाइक सवार बस के पहिए के नीचे चला गया।

Indore News
Indore News

MORE NEWS>>>गाजा में अब तक 27 हजार मौतें, इसमें 10 हजार बच्चे शामिल इजराइल के मात्र 1200 लोग, 35 दिन के सीजफायर पर विचार

Share This Article
Leave a comment