नगर निगम कर्मचारी पर हमला

Indore News: इंदौर में नगर निगम के कर्मचारियों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला हुआ। इस हमले में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त ने घायल कर्मचारी से मुलाकात की और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। महापौर ने कहा कि नगर निगम की टीम हमेशा शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने और आवारा पशुओं को नियंत्रित करने का कार्य करती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।

सांची दुग्ध संघ का निरीक्षण
इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह ने इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के सांची प्लांट और दूध पावडर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और संघ की गतिविधियों का जायजा लिया। दीपक सिंह ने कार्यों को सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए और प्लांट के विकास के बारे में भी सुझाव दिए। उनका उद्देश्य सांची के उत्पादन और सेवाओं को बेहतर बनाना है।

MORE NEWS>>>इंदौर में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को लेकर बड़ी खबर