IPL 2023 का 49वां मुकालबा कल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चेन्नई के MA Chidambaram (Chepauk) में खेला जाना है। एक बार फिर IPL के दो सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आमने-सामने होने वाले है।
इस IPL 2023 में पहले चेन्नई और मुंबई के बीच मुकालबे में चेन्नई ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। वही अब मुंबई अपने घर में हुई हार का बदला चेन्नई को उसके घर यानि की चेपॉक में हराकर लेना चाहेगी।(CSK vs MI)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच दूसरा मुकालबा कल यानि की 6 मई शनिवार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच मुकालबा कड़ी टक्कर का देखने को मिल सकता है। चेन्नई का पिछला मैच लखनऊ के खिलाफ बारिश के कारण धूल गया था। जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले और अंक तालिका में उनकी पोजीशन वैसी ही रही। ऐसे में दोनों टीमे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए हर हाल में जितना चाहेगी।
फ़िलहाल दोनों टीम की अंक तालिका की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 11 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है और मुंबई इंडियंस (MI)10 अंको के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। आपको बता दें कि, CSK और MI के बीच होने वाले मैच को लीग का एल-क्लासिको (El-Clásico) भी कहा जाता है। क्यूंकि, दोनों में टूर्नामेंट की राइवलरी भारत-पाकिस्तान मैच की तरह है।
दोनों टीमों के बीच में किस टीम का पड़ला भारी –
अब तक के IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कुल 35 मुकालबे खेले गए है। इस दौरान MI ने 20 मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं, CSK ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि आंकड़ो को देखते हुए मुंबई का पड़ला ही भारी नजर आ रहा है। लेकिन IPL 2023 के मुक़ाबले में चेन्नई ने मुंबई को उसी के घर में 7 विकेट से हराया था।
वहीँ, अब मुंबई इंडियंस – चेन्नई के घर चेपॉक में उसे हराकर अपनी हार का बदला लेना चाहेगी। अगर मुंबई इस मैच को जीत जाती हैं तो, वह IPL में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर लेगी। हालांकि इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।