आयरलैंड की राजधानी दबलिन में गुरुवार दोपहर एक स्कूल के बाहर करीब 5 लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इसमें एक 5 साल के बच्चे सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस हमले के बाद डबलिन में दंगे भड़क गए हैं।
आयरिश टाइम्स के मुताबिक, हमले में 3 नवजात भी घायल हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस को शक है कि, “ये एक आतंकवादी घटना भी हो सकती है।” न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। शहर में कई जगह तोड़फोड़, आगजनी और चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
डबलिन पुलिस के मुताबिक, शहर में जो हिंसा हो रही है उसमें दक्षिणपंथी तत्व का हाथ का है। उनका एक गुट इन हमलों को अंजाम दे रहा है। हमलावरों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
लोगों को घर से बाहार न निकलने की सलाह –
डबलिन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी गई है। पूरे शहर में मरीजों को सलाह दी गई है कि, जब तक बहुत जरूरी न हो वे अस्पताल में न जाएं। शहर में फिर से कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग –
स्कूल के सामने हुए हमले के बाद आयरलैंड के कुछ लोग प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि,”इस हमले के पीछे प्रवासी लोगों का हाथ है।” राजधानी डब्लिन में डैनियल ओ’कोनेल की मूर्ति के सामने एक डबल डेकर बस को भी आग के हवाले कर दिया गया हैं। BBC के मुताबिक, पुलिस ने हिंसा के दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया।