Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

जानिए कब से शुरू होगा IPL 2024, क्या लोकसभा चुनाव से टकरा सकता हैं शेड्यूल ? दुबई मे चल रही खिलाडियों की नीलामी

IPL 2024 Schedule
IPL 2024 Schedule

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

क्रिकेट फैन्स इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मिनी ऑक्शन को एन्जॉय कर रहे हैं। यह नीलामी मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू हो चुकी हैं।

IPL 2024 Schedule
IPL 2024 Schedule

मगर इसी बीच IPL 2024 टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है। यह तो सभी क्रिकेट फैन्स जानते हैं कि, भारत में 2024 में ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं और इसी दौरान IPL 2024 सीजन भी खेला जा सकता है।

22 मार्च से मई के आखिर तक हो सकता है IPL – 

ऐसे में IPL और लोकसभा चुनाव की तारीखें टकरा सकती हैं। मगर IPL गवर्निंग काउंसिल ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहेगी, इससे उसे और ब्रॉडकास्टर्स को काफी भारी नुकसान हो सकता है और साथ ही सिक्योरिटी का भी मामला गहराएगा। गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस भी मैचों के दौरान सुरक्षा देने में असमर्थता जता सकती है।

IPL 2024 Schedule
IPL 2024 Schedule

मगर इसी बीच एक खबर यह भी है कि, अगले साल IPL 22 मार्च को शुरू हो सकता है और मई के आखिरी हफ्ते तक खत्म हो सकता है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल शेड्यूल को लेकर लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद विचार करेगी। यानी की पहले लोकसभा चुनाव की तारीखें और उसके बाद IPL 2024 का शेड्यूल सामने आएगा।

क्या अगला IPL भारत के बाहर होगा?

हाल ही में IPL से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, “IPL को लेकर सरकार से चर्चा की जा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो उसी हिसाब (विदेश में IPL कराने का) से कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है, मगर अभी IPL को देश में ही कराने पर विचार चल रहा है।

IPL 2024 Schedule
IPL 2024 Schedule

लोकसभा चुनाक के कारण दो बार बाहर हुआ हैं IPL – 

आपको बता दें कि, अब तक 2 बार लोकसभा चुनाव के कारण IPL को भारत से बाहर कराया जा चुका है। 2009 लोकसभा चुनाव के कारण IPL की मेजबानी साउथ अफ्रीका ने की थी और इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण IPL को हिस्सों में कराया गया था। तब आधा टूर्नामेंट भारत में हुआ था, जबकि बाकी मैच UAE में कराए गए थे।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

पिछले IPL सीजन 2023 में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम चैम्पियन बनी थी। उसने फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर 5वीं बार खिताब जीता था। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस और चेन्नई दोनों बराबर सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब जीतने वाली टीमें बन गई हैं।

MORE NEWS>>>चीन के गांसू-किंघाई प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दोनों प्रांतों में 116 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल, पाकिस्तान तक झटके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *