Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

आखिर क्यों मनाया जाता है संक्रांति का पर्व ? जानें इसकी पौराणिक कथाएं, मकर राशि में अपने पुत्र से मिलने जाते है सूर्य देव

Makar Sankranti 2024
Makar Sankranti 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिंदू धर्म में सूर्य देवता से जुड़े कई प्रमुख त्‍योहारों को मनाने की विशेष परंपरा है। इन्‍हीं में से एक है मकर संक्रांति, शास्‍त्रों में मकर संक्रांति पर स्‍नान, ध्‍यान और दान का विशेष महत्‍व बताया गया है।

Makar Sankranti 2024
Makar Sankranti 2024

मकर संक्रांति पर खरमास का समापन हो जाता है और शादी-विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है। ऐसी मान्‍यता है कि, इस दिन किया गया दान सौ गुना होकर वापस लौटता है। आइए आपको मकर संक्रांति से जुड़ी चार प्रमुख कथाओं के बारे में बताते हैं –

Makar Sankranti 2024
Makar Sankranti 2024

देवताओं का दिन –

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश यानी मकर संक्रांति दान, पुण्य की पावन तिथि है। इसे देवताओं का दिन भी कहा जाता है, क्यूंकि इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। शास्त्रों में उत्तरायण के समय को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया है। मकर संक्रांति एक तरह से देवताओं की सुबह होती है। पौराणिक कथा कहती है कि ये तिथि उत्तरायण की तिथि होती है।

भीष्म पितामह
भीष्म पितामह

भीष्म पितामह ने त्यागी थी देह –

महाभारत युद्ध में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति का ही चयन किया था। जब वे बाणों की शैया पर लेटे हुए थे, तब वे उत्तरायण के दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मकर संक्रांति की तिथि पर ही अपना जीवन त्यागा था। ऐसा कहते हैं कि, उत्तरायण में देह त्यागने वाली आत्माएं कुछ पल के लिए देवलोक चली जाती हैं या फिर उन्हें पुनर्जन्म के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।

गंगा सागर घाट
गंगा सागर घाट

सागर में जाकर मिली थी गंगा –

आज ही के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। महाराज भगीरथ ने इस दिन अपने पूर्वजों के लिए तर्पण किया था। इसलिए मकर संक्रांति पर पश्चिम बंगाल के गंगासागर में मेला भी लगता है।

पिता सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने गए
पिता सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने गए

पिता-पुत्र का मिलन –

मकर संक्रांति का त्योहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन सौर्य मंडल के राजा सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में पूरे एक महीने के लिए आते हैं। इसलिए इस दिन को पिता-पुत्र का मिलन दिवस भी कहा जाता हैं।

Makar Sankranti 2024 
Makar Sankranti 2024

देश में आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति –

इस त्योहार को पूरे देश में अलग अलग नामों से जानते हैं। उत्तर भारत में यह पर्व मकर संक्रांति तो गुजरात में उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। पंजाब में इसे लोहड़ी, उत्तराखंड में उत्तरायणी और केरल में पोंगल के नाम से मनाते हैं। वैसे तो ये त्योहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है।

MORE NEWS>>>कोटा में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पिता ने मोबाइल यूज करने से रोका तो गुस्से में लगाई फांसी, 7 मार्च से परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *