Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

ऑस्ट्रेलिया में मिला Lord of The Rings के गरुड़ का जीवाश्म, 10 फीट तक खुलते है इसके पंख, 7 लाख साल पहले हुए विलुप्त

Gaff Powerful Eagle
Gaff Powerful Eagle

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक विशालकाय गरुड़ (Eagle) का जीवाश्म मिला है। यह एकदम नई प्रजाति का जीवाश्म है, इससे पहले इस गरुड़ के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। हालाँकि यह गरुड़ अब विलुप्त हो चुका है, लेकिन इसके पंखों का फैलाव 10 फीट का था और यह किसी भी बड़े कुत्ते या सूअर तक को उठाकर उड़ सकता था।
Gaff Powerful Eagle
Gaff Powerful Eagle
इस नई प्रजाति के गरुड़ का नाम है गाफ पावरफुल ईगल (Gaff Powerful Eagle) इसका वैज्ञानिक नाम है Dynatoaetus Gaffae इसका जीवाश्म दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की एक 56 फीट गहरी गुफा में मिला है। जीवाश्म में इसके शरीर के हर अंग का सही आकार पता चल रहा है। क्योंकि जीवाश्म अभी तक सुरक्षित स्थिति में है, इस जीवाश्म में गरुड़ के पंख, पैर, टैलोन्स, छाती की हड्डियां और खोपड़ी सुरक्षित रूप में मिली हैं।
Gaff Powerful Eagle
Gaff Powerful Eagle
इसके टैलोन्स की लम्बाई 12 इंच थी और इसके पंखों का फैलाव 10 फीट तक था। यह अब तक ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे बड़ा पक्षी माना जा रहा है। इसके बारे में रिपोर्ट हाल ही में जर्नल ऑफ ऑर्निथोलॉजी में प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट को लिखने वाले फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के वर्टिब्रेट पैलियोंटोलॉजिस्ट ट्रेवर वर्थी कहते हैं कि, “ये गरुड़ 50 हजार से 7 लाख साल पहले इस जमीन पर मौजूद था। प्राचीन समय में ऑस्ट्रेलिया में और भी विशालकाय पक्षी होते थे, लेकिन इनमें कई उड़ते नहीं थे।”
Gaff Powerful Eagle
Gaff Powerful Eagle
शोधकर्ताओं का मानना है कि ये विशालकाय गरुड़ – जायंट कंगारू, मॉनिटर लिजार्ड, भालू जैसे दिखने वाले मार्सूपियल्स आदि बड़े जानवरों के बच्चों का शिकार करता था और ऐसे जीव जो 3 से 4 फीट ऊंचें या लंबे हों, यह गरुड़ हॉलीवुड फिल्म Lord of The Rings में दिखाए गए गरुड़ जितना बड़ा तो नहीं था। लेकिन इसका आकार ठीक था।
Gaff Powerful Eagle
Gaff Powerful Eagle
आज के समय में ऑस्ट्रेलिया में जो वेज टेल्ड गरुड़ (Wedge-tailed Eagle) मिलते हैं, उनसे आकार में यह दोगुना बड़ा था। इसकी प्रजाति भी D. Gaffae के साथ ही विकसित हुई थी। लेकिन अपने बड़े आकार के चलते ये गरुड़ ज्यादा समय तक सर्वाइव नहीं कर पाए। हालांकि इनके शरीर का आकार एशिया के कुछ गरुड़ों से मिलता-जुलता है।
Gaff Powerful Eagle
Gaff Powerful Eagle
फिलिपीन ईगल बंदर, लेमूर और चमगादड़ों का शिकार करते हैं या फिर छोटे सूअर या हिरण का। इनके ताकतवर पैर होते हैं और साथ ही शिकार करते समय ये अपने आकार और बड़े पंखों का फायदा उठाते हैं। फिलहाल सिर्फ दो ही विलुप्त गरुड़ों की प्रजातियों का पता चला है जो D. Gaffae से विशालकाय थे।
Gaff Powerful Eagle
Gaff Powerful Eagle
इसमें से क्यूबा में बड़े चूहों का शिकार करता था। जिसका नाम था Gigantohierax suarezi वहीँ दूसरा New Zealand Giant Haast Eagle जो मरे हुए जीवों का सिर खाता था। इनके पंखों का फैलाव ऑस्ट्रेलिया में मिले गरुड़ के जीवाश्म से काफी बड़ा था D. Gaffae को साल 2021 में खोजा गया था. तब से इसकी स्टडी चल रही थी।
MORE NEWS>>>जानें कब है अक्षय तृतीया? सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजन करने की विधि, क्या है पूजा का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *