यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर रफ्तार का क़हर देखने को मिला है। जहाँ एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन में सवार 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, तीन बच्चे घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से लगभग 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में देर रात 1 बजे इको वैन में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए, जिससे उसमे सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यदर्शी के मुताबिक, टक्कर लगने के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। वैन में आठ लोग सवार थे, जिनमे से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन बच्चे घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक है।
ADCP बोले – घटना की बारीकी से जांच कर रही है पुलिस
ग्रेटर नोएडा के ADCP अशोक कुमार ने बताया कि, वैन में कुल आठ लोग सवार थे, जो दिल्ली से झारखंड की और जा रहे थे। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीँ, पुलिस ने घायलों को वैन से निकालकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। फ़िलहाल घायल हुए तीनो बच्चो को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।