दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला की जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि, हत्या करने के बाद लाश को निगम संचालित स्कूल के पास फेंक दिया गया होगा।
पुलिस के अनुसार, आज सुबह किसी राहगीर ने शव को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौका-ए -वारदात पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाए गए। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे भी खंगाले।
दीन दयाल उपाध्याय (DDU) के डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि, मृतक महिला की उम्र लगभग 30 साल के करीब रही होगी और उसे दो से तीन दिन पहले मारा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का चेहरा जला हुआ था लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही हैं।
पुलिस ने गुरप्रीत नाम के शख्स को किया अरेस्ट
DCP विचित्र वीर ने बताया कि – शुक्रवार सुबह पुलिस को दिल्ली नगर निगम के मैदान में एक महिला का शव मिला था है, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और IPC की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज कर गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के घर से पौने दो करोड़ रुपये भी मिले हैं। फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
हाथ-पैर बंधी महिला का शव मिला –
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरप्रीत की मुलाकात मृतक महिला से स्विट्जरलैंड में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और गुरप्रीत अक्सर महिला से मिलने स्विट्जरलैंड जाया करता था।
गुरप्रीत को शक था कि, महिला के किसी अन्य पुरुष से भी संबंध हैं। इसके बाद उसने महिला को घुमाने के बहाने हिंदुस्तान बुलाया और फिर एक कमरे में ले गया जहाँ उससे कहा कि – “तुम्हारे हाथ पैर बांधकर एक जादू दिखाता हूं” और इसके बाद आरोपी ने विदेशी महिला के हाथ पैर बांध दिए और उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि, गुरप्रीत सिंह ने एक महिला की ID से पुरानी कार खरीदी और उसके बाद विदेशी महिला की लाश को उस गाड़ी में डालकर पार्क कर दिया। कुछ दिन बाद जब लाश से बदबू आने लगी, तो फिर आरोपी ने उसी सेकंड हैंड कर का इस्तेमाल कर लाश को सड़क किनारे फेंका और मौके से फरार हो गया।
MORE NEWS>>>ISRO को मिली एक और सफलता, गगनयान TV-D1 के क्रू-एस्केप सिस्टम की टेस्टिंग सफल, श्रीहरिकोटा से हुई लॉन्चिंग