Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

5 राज्यों का एग्जिट पोल जारी, राजस्थान में भाजपा को पूर्ण बहुमत, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे

Exit Poll 2023
Exit Poll 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

5 राज्य, यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। अब सभी को 3 दिसंबर का इंतज़ार हैं, क्यूंकि इस दिन रिजल्ट घोषित होंगे, जो इन पांचो राज्यों का भविष्य तय करेंगे।

Exit Poll 2023
Exit Poll 2023

लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक, 5 में 2 राज्यों में भाजपा और 2 में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। एक में क्षेत्रीय पार्टी सबसे बड़ी पार्टी की ओर बढ़ती दिख रही है।

राजस्थान में भाजपा को पूर्ण बहुमत –

राजस्थान के वोटर्स रिवाज को कायम रखते हुए राज बदलने के संकेत दे रहे हैं। 200 सीटाें वाले राजस्थान में 17 नवंबर को एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण 199 सीटों पर ही वोटिंग हुई थी। एग्जिट पोल में यहां भाजपा को 98 से 105 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीँ, कांग्रेस इस बार दो अंकों में सिमटती हुई 85 से 95 सीटों के बीच ही ला पाएगी।

Exit Poll 2023 
Exit Poll 2023

बागी और निर्दलीय प्रत्याशी 10 से 15 सीटें ला सकते हैं, लेकिन 2018 की तरह किंगमेकर नहीं बन पाएंगे क्योंकि इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत अपने दम पर लाती दिख रही है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बढ़त –

230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में इस बार चुनावी इतिहास का सबसे दिलचस्प मुकाबला है। यहां के एग्जिट पोल में जीत-हार की बजाय कांटे की ऐसी टक्कर है. जिसमें सिर्फ 10 सीटों से बाजी पलटी जा सकती है। कांग्रेस को 105 से 120 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा 95 से 115 तक पहुंच सकती है।

Exit Poll 2023 
Exit Poll 2023

निर्दलीय और बागी 15 सीटों के साथ किंगमेकर बन सकते हैं। यहां लगभग 2018 के नतीजों जैसी ही स्थिति है जब कांग्रेस ने निर्दलीय और बागियों के समर्थन से सरकार बनाई थी। जिसे बाद में भाजपा द्वारा गिरा दिया गया था।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत –

छत्तीसगढ़ के वाेटर्स कांग्रेस और भूपेश बघेल पर फिर से भरोसा दिखाते नज़र आ रहे हैं। एग्जिट पोल में यहां कांग्रेस को 45 से 55 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि, कांग्रेस 2018 जैसा एकतरफा प्रदर्शन दोहराती नहीं दिख रही, लेकिन इसे पूर्ण बहुमत मिल रहा है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर भाजपा को सिर्फ 15 सीटों पर ही समेट दिया था।

Exit Poll 2023 
Exit Poll 2023

दोनों मुख्य पार्टियों के बागी, अमित जोगी की जनता कांग्रेस और निर्दलीय करीब 10 सीटें पा सकते हैं, लेकिन सरकार बनाने में इनकी कोई भूमिका नजर नहीं आ रही हैं।

तेलंगाना – अब तक​​​​​​ 2 एग्जिट सामने आए। इनमें 1 में कांग्रेस और एक में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है।

मिजोरम – अब तक 2 एग्जिट पोल सामने आए। इनमें से एक में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) की सरकार बनती दिख रही है।

MORE NEWS>>>धूथा के स्टारी प्रीमियर नाइट पर नागा चैतन्य के ओटीटी डेब्यू का मनाया गया जश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *