Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

श्रीराम के मंदिर में नहीं होगी माँ सीता, 4000 मजदूर 24 घंटे कर रहे काम, 32 सीढियां चढ़कर होंगे रामलला के दर्शन

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

70 एकड़ में बनने वाले श्रीराम के भव्य मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति गर्भ ग्रह में विराजित होगी। यह राम का वह रूप होगा, जिसमें वे 5 साल के अबोध बालक थे। क्योंकि मूर्ति भगवान के बाल स्वरूप की है, इसलिए मंदिर में माँ सीता की कोई मूर्ति नहीं होगी।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

मुख्य मंदिर 360 फीट लंबा और 235 फीट चौड़ा बन रहा हैं। जिसमे मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा होगा और परिसर के जिस गर्भगृह में रामलला विराजेंगे वहां पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। सबसे खास बात यह है कि, जो मूर्ति स्थापित होगी वह उस स्वरूप की होगी, जिसमें भगवान की शादी नहीं हुई है। यानी की मुख्य मंदिर में आपको माँ सीता की मूर्ति नजर नहीं आएगी।

अयोध्या में जन्मभूमि परिसर में 7 मंदिर और बनेंगे –

मुख्य मंदिर के अलावा जन्मभूमि परिसर में 7 और मंदिर बनाए जा रहे हैं। इनमें भगवान राम के गुरु ब्रह्मर्षि वशिष्ठ, ब्रह्मर्षि विश्वामित्र, महर्षि वाल्मीकि, अगस्त्य मुनि, रामभक्त केवट, निषादराज और माता शबरी के मंदिर शामिल हैं। इन मंदिरों का निर्माण 2024 तक पूरा हो जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

राम मंदिर के गर्भगृह तक जाने से पहले आपको लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। मंदिर का प्रवेश पूर्व दिशा में बने सिंह द्वार से होगा। सिंह द्वार से 32 सीढियां चढ़कर सबसे पहले रंग मंडप मिलेगा। यहां भगवान राम के जीवन से जुड़े चित्र और किरदार दीवारों पर उकेरे गए हैं।

रंग मंडप से आगे चलने पर नृत्य मंडप पड़ेगा। गर्भ गृह के सबसे नजदीक यही जगह है। नृत्य मंडप में देवी देवताओं की मूर्तियां, रामायण की चौपाइयां पत्थरों पर बहुत सुंदरता से उकेरी गई हैं। नृत्य मंडप से आगे बढ़ने पर भगवान का गर्भ गृह पड़ेगा। यहीं पर 22 तारीख को PM मोदी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

MORE NEWS>>>ओए इंदौरी ने नशे में धूत्त करके किया था दुष्कर्म, पीड़िता को कई बार धमकाया, फरारी के चलते 5000 का ईनाम घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *