Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

नीना सिंह बनीं पहली CISF महिला चीफ, 2018 तक थी CBI की जॉइंट डायरेक्टर, अति उत्कृष्टता सेवा मेडल से भी सम्मानित

IPS Officer Nina Singh 
IPS Officer Nina Singh 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल का जिम्मा पहली बार एक महिला पुलिस अधिकारी को सौंपा गया है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह को आज ये जिम्मेदारी मिली है। जिसके चलते पूरे देश के एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो और अन्य सरकारी भवनों की सिक्योरिटी उन्हीं के जिम्मे है।

IPS Officer Nina Singh 
IPS Officer Nina Singh

नीना सिंह फिलहाल CISF की स्पेशल DG की पोस्ट पर थीं। वे 2021 में CISF से जुड़ी थीं। उनका रिटायरमेंट 31 जुलाई 2024 में होगा, तब तक वे CISF की चीफ की पोस्ट पर बनी रहेंगी। नीना सिंह 2013 से 2018 के बीच CBI की जॉइंट डायरेक्टर पद पर थीं। इस दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस पर काम किया। उन्हें 2020 में अति उत्कृष्टता सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था। नीना सिंह नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो रिसर्च पेपर भी लिखे हैं।

नीना सिंह के स्पेशल प्रोजेक्ट –

आपको बता दें कि, नीना सिंह 2000 में राजस्थान महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में तैनात थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए आउटरीच प्रोग्राम डिजाइन किया था। इसमें आयोग के मेंबर अलग-अलग जिलों में जाकर महिलाओं से बात कर उनकी परेशानियों को सुनते थे और हल करने की कोशिश करते थे।

IPS Officer Nina Singh 
IPS Officer Nina Singh

नीना सिंह ने 2005-2006 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए पुलिस स्टेशनों को पब्लिक के लिए सहज बनाने के प्रोजेक्ट पर काम किया था। नीना राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG भी रह चुकी हैं।

पति भी हैं IAS अफसर –

IPS नीना सिंह के पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के IAS हैं। वे कोरोना महामारी के पहली लहर में राजस्थान में प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) थे। फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय में सेक्रेटरी हैं।

MORE NEWS>>>श्रीराम के मंदिर में नहीं होगी माँ सीता, 4000 मजदूर 24 घंटे कर रहे काम, 32 सीढियां चढ़कर होंगे रामलला के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *