प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान PM मोदी यहां 8 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं और इसके बाद PM यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का इनॉगरेशन करेंगे। दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया है।
मोदी तीसरी बार राम नगरी आए हैं। पहली बार वह 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था। इसके अलावा PM 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में रोड के दोनों किनारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। करीब एक लाख लोग फूल बरसाकर, मंत्रोच्चार और शंखनाद के जरिए मोदी का स्वागत कर रहे हैं और सिर्फ राम के जयकारे और भजन गूंज रहे हैं।
51 जगहों पर PM का स्वागत हो रहा। 12 जगहों पर संत-महंत और 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 वैदिक छात्र वेद मंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत कर रहे हैं। मोदी का काफिला थोड़ी देर में अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगा।(PM Modi in Ayodhya)