उप्र के कानपुर जिले में स्तिथ आंबेडकरपुरम आवास विकास में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर में पंखे पर प्लास्टीक की रस्सी से फंदा बना आत्महत्या कर ली। मृतक की पेहचान अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है। जिसने फांसी लगाने से पहले अपनी गर्लफ्रैंड को विडीयो कॉलिंग की और उसे आत्महत्या के लिए बनाया रस्सी का फंदा भी दिखाया था।
विडीयो कॉलिंग बाद गर्लफ्रैंड ने युवक के एक दोस्त को मैसेज करके इस वारदात की जानकारी दी। लेकिन दोस्त जब तक घर पहुंचा तब तक अभिषेक फंदे पर झूल चूका था। जिसके बाद अभिषेक के दोस्त ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि, प्राथमिक जांच में सामने आया हैं कि, अभिषेक ने सोमवार का रात 1 बजे तक अपने दोस्तों संग पार्टी की और घर आकर, करीब 3 बजे गर्लफ्रैंड को विडीयो कॉलिंग कर फंदा दिखाया और फिर आत्महत्या कर ली। फिल्हाल मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं, जिससे आत्महत्या करने के कारणो का पता चल सके। अभिषेक की प्रेमिका ने बताया कि, रविवार को उसका और अभिषेक का झगड़ा हुआ था।
उधर, मृतक के बहनोई अशोक ने बताया कि, ‘वह पढ़ाई में बहुत हौनहार छात्र था और उसने BSc के अलावा पॉलिटेक्निक भी की हैं। घर में पिता रामचंद्र वर्मा और माँ रीना सहित दो बहने मनीषा और पारूल हैं। अभिषेक के पिता RTO कार्यालय में कार्य करते हैं और अभिषेक अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।