उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपती में मामुली विवाद के चलते पती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली। मृतक पवन विवाद वाली रात को चिकन लेकर घर आया था और अपनी पत्नी से चिकन बनाने की जिद करने लगा। तब पत्नी प्रियंका ने चिकन बनाने से मना कर दिया, क्यंकि वह पहले से ही खाना बना चुकी थी, लेकिन पति की जिद थी कि उसे चिकन ही खाना हैं।
मृतक पवन शाक्य फर्नीचर का कार्य करता हैं और 4 साल पहले ही उसने प्रियंका से शादी की थी। दोनों की 2 साल की एक बेटी भी हैं। शादी के बाद कभी-कभी पति-पत्नी में झगड़ा होता था। लड़ाई के बाद पवन अक्सर शराब पीता था। उस रात भी दोनों में विवाद होने लगा और विवाद इतना बड़ा कि मारपीट होने लगी। इससे नाराज पति दूसरे कमरे में जाकर सो गया और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया।
सुबह देर तक पवन के कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर पवन के बड़े भाई कमलेश ने बार-बार पवन के कमरे के बाहर दस्तक दी। लेकिन दरवाजा ना खोलने पर कमलेश ने अपनी बेटी को खिड़की पर चढ़कर अंदर देखने को भेजा। तभी पवन की लाश फंदे पर तंगी देख सभी हैरान रह गए। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और पवन को फंदे से निचे उतरा और शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भीवजा दिया हैं।