उत्तर प्रदेश के आगरा नेशनल हाइवे पर घने कोहरे की वजह से मुर्गों से भरा लोडिंग वाहन पलट गया। दरअसल, आगरा नेशनल हाइवे पर हुए इस एक्सीडेंट में एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। Agra Chicken lootइन्हीं में मुर्गे लेकर जा रहा वाहन भी शामिल था,जैसे ही वाहन हादसे का शिकार हुआ, तुरंत वहां मुर्गों की लूट मच गई।
वाहन में थे करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे मुर्गियां भरे हुए थे। हाइवे पर मुर्गों से भरी गाड़ी देखी तो लोग वहां पहुंच गए और मुर्गे मुर्गियां निकालकर ले जाने लगे। हाइवे पर कोहरे के बीच हादसे के बाद वाहन से मुर्गों को ले जाने की मारामारी जैसे ही मची तो कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसमे लोग हादसे में मदद करने की जगह वाहन से मुर्गे निकालकर ले जाते नजर आए।
हादसे में एक की मौत, छह लोग घायल –
इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव शुरू कर सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीँ, सभी वाहनों को रास्ते से हटाया जा रहा है। फ़िलहाल हाइवे की स्तिथि सामन्य कर यातायात सुलभ करवाया गया हैं। घटना आगरा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र झरना नेशनल हाइवे पर हुई है।