इंदौर विधानसभा क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी के विरोध में आज बड़ी तादाद में कांग्रेसी गांधी भवन पर प्रदर्शन के लिए निकले। जिसमे 700 से अधिक कांग्रेसियों का हुजूम कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर पहुंचा और जमकर हंगामे करने लगा।
इस दौरान कांग्रेस नेता अक्षय कांति बम के समर्थकों ने मंधवानी का पुतला भी फूंका और प्रदर्शन के दौरान सड़क पर घंटो लम्बा जाम लगा रहा। जिसके बाद सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।